दुबई सहित UAE से मुम्बई पहुंचने वाले सभी यात्रियों को सात दिन के अनिवार्य पृथकवास और RT-PCR जांच से छूट मिलेगी

बृहन्मुंबई नगर निगम – बी.एम.सी. ने कल घोषणा की है कि दुबई सहित संयुक्त अरब अमारात से मुंबई आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डा पहुंचने पर सात दिन के अनिवार्य पृथकवास और आर.टी.-पी.सी.आर. जांच से छूट दी जाएगी।

बीएमसी ने कल जारी किये अपने निर्देश में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के यात्रियों के लिए कोई भी विशेष दिशा-निर्देश नहीं रहेंगे। अभी तक सात दिन होम क्वारंटीन और आरटी-पीसीआर इन यात्रियों के लिए अनिवार्य था। संयुक्त अरब अमीरात से आने वाले यात्रियों को जोखिम वाले देशों के अलावा अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए लागू समान दिशा-निर्देशों के अधीन किया जाएगा। यह निर्देश आज आधी रात से लागू होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *