नवंबर 2022 के महीने में ESI स्कीम के तहत 18.86 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए

कर्मचारी राज्य बीमा स्कीम (ईएसआई स्कीम) के नवंबर 2022 महीने के लिए अनंतिम पेरोल डाटा आज जारी किया गया। अनंतिम पेरौल डाटा के अनुसार, नवंबर 2022 के महीने में ईएसआई स्कीम के तहत 18.86 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

पेरोल डाटा की वर्ष दर वर्ष तुलना नवंबर 2021 की तुलना में नवंबर 2022 में शुद्ध सदस्यता में 5.24 लाख की बढोतरी प्रदर्शित करती है। डाटा के अनुसार, नवंबर 2022 के महीने में कर्मचारी राज्य बीमा स्कीम के तहत अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कवर सुनिश्चित करते हुए 21,953 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत किए गए हैं।

महीने के दौरान जोड़े गए कुल 18.86 लाख कर्मचारियों में से, उच्च पंजीकरण वाला आयु समूह 8.78 लाख कर्मचारियों के साथ 18-25 वर्ष का था। यह प्रदर्शित करता है कि देश के युवाओं को देश में रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

पेरोल डाटा के जेंडर वार विश्लेषण से संकेत मिलता है कि नवंबर, 2022 में निवल महिला सदस्यों का नामांकन 3.51 लाख रहा है। यह डाटा प्रदर्शित करता है कि नवंबर 2022 के महीने में 63 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को भी ईएसआई स्कीम के तहत पंजीकृत किया गया है। यह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग को अपना लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।