अफ़्रीकी नेताओं ने अफ़्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने का स्वागत किया है। इन नेताओं ने इसे विशाल और संसाधन संपन्न अफ्रीका महाद्वीप के लिए वैश्विक मंच पर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने का अवसर बताया है। नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मेजबान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समूह के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ को शामिल किए जाने की घोषणा की। अफ्रीकी आयोग के अध्यक्ष मौसा फाकी महामत ने जी-20 में अफ्रीकी संघ को शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की। अफ्रीकी आयोग के पूर्व अध्यक्ष, और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने भी जी-20 के फैसले का स्वागत किया। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने भी जी-20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करने के फैसले की तारीफ की। 1999 में स्थापित जी-20 में अफ्रीकी संघ अब तक पर्यवेक्षक के रूप में शामिल था।
अफ्रीकी नेताओं ने अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने का स्वागत किया
