अफ्रीकी देश मोरक्को में, शुक्रवार को 7.2 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 800 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। कल देर रात आए भूकम्प में 600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र एटलस की पहाड़ी के 56 किलोमीटर पश्चिम ओकामेडेन शहर में था। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार देर रात 11 बजे आया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा है कि भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।
एक्स की एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “मोरक्को में भूकंप के कारण होने वाली जनहानि से बहुत व्यथित हूं। इस दुखद समय में, मोरक्को के लोगों के साथ मेरी सहानुभूति। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनायें। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना। भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।”