अमेरिका के उत्तरी मैदान और मध्य-पश्चिमी ऊपरी क्षेत्र में सर्द हवाएं बढ़ गई हैं। अमेरिका के विभिन्न भागों में नौ लाख से अधिक लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। खराब मौसम के कारण दो हजार से अधिक हवाई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और 15 हजार उड़ानों में विलंब है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार यहां 18 इंच और बर्फबारी हो सकती है, हवाएं 50 मील प्रति घंटे की रफ़तार से चलेंगी और पूरे दिन अमेरिका के उत्तरी भागों में वाशिंटन से न्यूइंग्लैंड तक तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।