कांग्रेस से पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी होंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किया। उन्होंने लुधियाना में एक रैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। चरणजीत सिंह चन्नी ने उन पर विश्वास जताने के लिए पार्टी नेतृत्व और राज्य के लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया।

राहुल गांधी ने कहा, चन्नी जी मुख्यमंत्री बने,अहंकार नहीं है, जनता के बीच जाते हैं।क्या आपने कभी नरेंद्र मोदी को जनता के बीच जाते हुए देखा, सड़क पर किसी की मदद करते हुए देखा है? नहीं करेंगे क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *