आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस विश्व कप में दोनों टीमें अब तक छह-छह मैच खेल चुकी हैं और भारत ने सभी मैच जीते हैं। श्रीलंका को चार मैचों में हार का सामना करना पडा है और वह प्रतियोगिता से बाहर होने के कगार पर है। आज के मैच में जीत से भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का हो जाएगा, जबकि श्रीलंका के लिए यह प्रतियोगिता में बने रहने या बाहर हो जाने का सवाल होगा।
लीग तालिका में भारत अभी 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और श्रीलंका 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।