दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम: AAP: 131, BJP: 109, INC: 6, Other 4

दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम: नवीनतम रुझानों में आप: 131, बीजेपी: 109, कांग्रेस: 6, अन्य 4;

दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। दिल्‍ली में काऊंटिंग करने के लिए 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए हैं उनके लोकेशन दिल्‍ली के अंदर चारों तरफ फैली हुई है। वहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे और वहां से हम टाइम टू टाइम ये बुलेटिन्‍स भी देते रहेंगे कि किस तरीके से काऊंटिंग चल रही है और क्‍या उसके ट्रेंड्स चल रहे हैं। राज्‍य चुनाव आयुक्‍त विजय देव ने बताया कि सुचारू मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी मतगणना केन्‍द्रों पर सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने सभी ढाई सौ सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस केवल 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, चूंकि उसके तीन उम्‍मीदवारों के नामांकण पत्र रद्द हो गए थे। दिल्‍ली नगर निगम के लिए रविवार को मतदान हुआ था, जिसमें 50 दशमलव चार आठ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।