देशभर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है

देशभर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरी की उपासना की जाती है। साथ ही इस दिन दीपदान का भी विशेष महत्व है.धनतेरस के दिन नए बर्तन, सोना चांदी के आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएँ दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि धनतेरस का पर्व स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि की कृपा से सबके लिये सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की, ताकि विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती रहे।