विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कल नयी दिल्ली में श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल. पीरिज़ से मुलाकात की। डॉक्टर जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि इस वर्ष दोनों देश भारत की स्वतंत्रता और राजनयिक सबंधों के 75 वर्ष मनायेंगे। दोनों विदेश मंत्रियों ने मछुआरों के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया और इस बारे में स्थापित द्विपक्षीय तंत्र की जल्द बैठक पर सहमति व्यक्त की।
जी.एल. पीरिज़ तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रविवार से दिल्ली में हैं।