वर्ष 2022-23 के लिए महाराष्‍ट्र का आर्थिक सर्वेक्षण राज्‍य विधानसभा के दोनों सदनों के सम्‍क्ष पेश किया गया

वर्ष 2022-23 के लिए महाराष्‍ट्र का आर्थिक सर्वेक्षण राज्‍य विधानसभा के दोनों सदनों के सम्‍क्ष पेश किया गया। कल सदन में वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जायेगा। बजट में राज्‍य के आर्थिक विकास में छह दशमलव आठ प्रतिशत वृद्धि की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की जा रही है। कृषि और संबंधित क्षेत्र में दस दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि की संभावना भी बताई गई है।

राज्‍य में प्रति व्‍यक्ति आय में उल्‍लेखनीय वृद्धि की संभावना है। वर्ष 2020-21 में प्रति व्‍यक्ति दो लाख पन्‍द्रह हजार 233 थी जो बढ़कर दो लाख 42 हजार 247 होने की संभावना है। वर्ष 2022-23 में राज्‍य की राजस्‍व वसूली 4 लाख 3 हजार 427 करोड़ रूपये होगी जबकि राजस्‍व खर्च 4 लाख 27 हजार 780 करोड रूपये होने की संभावना है।