यूरोप का तापमान पिछले तीन दशक में वैश्विक औसत से दुगने से अधिक बढ़ गया है

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा है कि यूरोप का तापमान पिछले तीन दशक में वैश्विक औसत से दुगने से अधिक बढ़ गया है। किसी महाद्वीप में यह सबसे तेज गति से बढ़ा तापमान है। संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन और यूरोपीय संघ के कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा ने एक संयुक्‍त रिपोर्ट में बताया है कि यूरोपीय क्षेत्र में वर्ष 1991 के बाद से तापमान में प्रत्‍येक दशक में शून्‍य दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हुई है। इसके कारण एल्‍पाइन गलेशियर में बर्फ की मोटाई में वर्ष 1997 से वर्ष दो हजार 21 के बीच तीस मीटर की कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनलैंड में बर्फ की चादर तेजी से पिंघल रही है, जिसके कारण समुद्री सतह में बढोतरी हो रही है।

यूरोप में बढ़ते तापमान पर यह रिपोर्ट रविवार को मिस्र में शुरू हो रहे संयुक्‍त राष्‍ट्र के 27वें जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन से पहले जारी की गई है। इस रिपोर्ट में अनेक यूरोपीय देशों ने ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन में सफलतापूर्वक कमी लाने का भी उल्‍लेख है।