वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को स्वीकृति दी

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को स्वीकृति दे दी है। यह राशि जनवरी 2022 के लिए होने वाले नियमित कर हस्तांतरण के अतिरिक्त है। जनवरी 2022 के लिए नियमित कर हस्तांतरण की राशि भी आज ही जारी की जा रही है।

इस प्रकार, जनवरी 2022 के दौरान राज्यों को कुल 95,082 करोड़ रुपये या उनकी संबंधित पात्रता से दोगुनी राशि मिलेगी। जारी की जा रही राशि का राज्य-वार विवरण संलग्न है।

यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि भारत सरकार ने 22 नवंबर 2021 को राज्यों को कर हस्तांतरण की पहली अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी। दूसरी अग्रिम किस्त के आज जारी होने के साथ, राज्यों को कर हस्तांतरण के तहत 90,082 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी जोकि जनवरी, 2022 तक जारी किए जाने वाले बजटीय प्रावधान से अधिक है।

यह भी गौर करने की जरूरत है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान जीएसटी मुआवजे में कमी के एवज में राज्य सरकारों को भारत सरकार की ओर से एक के बाद एक कुल 1.59 लाख करोड़ रुपये की ऋण राशि को जारी करने का काम अक्टूबर 2021 के अंत तक पूरा कर लिया गया।

यह कदम कोविड-19 महामारी के हानिकारक प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से राज्यों द्वारा अपने पूंजीगत और विकासात्मक व्यय में तेजी लाने के क्रम में उनके हाथों को मजबूत करने के प्रति भारत सरकार की वचनबद्धता के अनुरूप है।

जनवरी 2022 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय के राज्यवार वितरण को दर्शाने वाला विवरण

क्रं. संराज्यजनवरी 2022 के लिए नियमित मासिक किस्तजनवरी 2022 में अग्रिम किस्तजनवरी 2022 में जारी की गई कुल राशि
1आंध्र प्रदेश1,923.981,923.983,847.96
2अरुणाचल प्रदेश835.29835.291,670.58
3असम1,487.081,487.082,974.16
4बिहार4,781.654,781.659,563.30
5छत्तीसगढ़1,619.771,619.773,239.54
6गोवा183.51183.51367.02
7गुजरात1,653.471,653.473,306.94
8हरियाणा519.62519.621,039.24
9हिमाचल प्रदेश394.58394.58789.16
10झारखंड1,572.171,572.173,144.34
11कर्नाटक1,733.811,733.813,467.62
12केरल915.19915.191,830.38
13मध्य प्रदेश3,731.963,731.967,463.92
14महाराष्ट्र3,003.153,003.156,006.30
15मणिपुर340.40340.40680.80
16मेघालय364.64364.64729.28
17मिजोरम237.71237.71475.42
18नगालैंड270.51270.51541.02
19ओडिशा2,152.662,152.664,305.32
20पंजाब859.08859.081,718.16
21राजस्थान2,864.822,864.825,729.64
22सिक्किम184.47184.47368.94
23तमिलनाडु1,939.191,939.193,878.38
24तेलंगाना999.31999.311,998.62
25त्रिपुरा336.66336.66673.32
26उत्तर प्रदेश8,528.338,528.3317,056.66
27उत्तराखंड531.51531.511,063.02
28पश्चिम बंगाल3,576.483,576.487,152.96
 कुल47,541.0047,541.0095,082.00

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *