पंजाब में फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर-मोगा राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने के आरोप में 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय की ओर से गठित जांच समिति ने फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे एक दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इस बीच, पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी ने कहा है कि जो वीडियो मिले हैं उनसे यह साफ पता चलता है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के राजनीतिकरण को रोका जाना चाहिए।
पंजाब में फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर-मोगा राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने के आरोप में 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
