दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में आज से दो दिवसीय जी-20 पुष्प महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य जी-20 सदस्य और मेहमान देशों की जीवंतता पर प्रकाश डालना है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित पुष्प महोत्सव का उद्घाटन किया। जापान, सिंगापुर और नीदरलैंड्स सहित जी-20 देश इसमें भाग ले रहे हैं। भारतीय उपमहाद्वीप की विविधिता को प्रदर्शित करते हुए अलग-अलग रंगों और प्रजातियों के पुष्पों को विभिन्न आकारों में सजाया गया है। महोत्सव में जी-20 सदस्य और मेहमान देशों के पुष्प चित्रों और पुष्प चित्रकारी को भी प्रदर्शित किया गया है। महोत्सव में प्रवेश निशुल्क है और यह सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। महोत्सव में संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
G20 थीम वाला दो दिवसीय फूल उत्सव नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में शुरू
