देश में पिछले 24 घंटों में 1,805 नए मामले सामने आए, जबकि 932 लोग स्वस्थ हुए

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,805 नए मामलों की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 932 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। कोविड से स्वस्थ होने की दर अभी 98.79 प्रतिशत है। इस समय देश में 10 हजार से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,300 है। सक्रिय मामलों की दर 0.02 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.79 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.65 करोड़ (95.20 करोड़ दूसरी डोज और 22.86 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 1,743 टीके लगाए गए।