भारत ने दक्षिण अफ्रीका में FIH प्रो लीग 2022 हॉकी के अपने पहले मैच में फ्रांस को पांच-शून्‍य से हराया

एफआईएच प्रो-लीग 2022 हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने शानदार तरीके से अपना अभियान शुरू किया है। भारत ने कल दक्षिण अफ्रीका में पहले मैच में फ्रांस को पांच शून्य से हरा दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर के आठ मिनट में तीन गोल और तीसरे क्वार्टर में दो गोल करके मैच जीत लिया। भारत की तरफ से हरमन प्रीत सिंह, वरूण कुमार, शमशेर सिंह, मनदीप सिंह और आकाश दीप सिंह ने गोल किए।

आज दूसरे मैच में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात में साढ़े नौ बजे खेला जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *