महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज शाम मस्कत में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से। मैच भारतीय समय के अनुसार शाम छह बजे से शुरू होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जापान का मुकाबला चीन से रात साढ़े आठ बजे होगा।
इससे पहले, भारत ने सोमवार को पूल-ए के अपने आखिरी मैच में सिंगापुर को 9-1 से हराया।
इस जीत के साथ ही भारत ने इस साल के अंत में संयुक्त रूप से स्पेन और नीदरलैंड द्वारा आयोजित 2022 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है।