हॉकी इंडिया ने पहली जुलाई से नीदरलैंड्स और स्पेन में होने वाले एफ.आई.एच. हॉकी विश्वकप के लिए 18 सदस्यों की भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है।
भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन शामिल हैं। भारत तीन जुलाई से इंग्लैंड के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
गोलकीपर सविता भारतीय महिला टीम की कप्तान होंगी। दीप ग्रेस इक्का को उपकप्तान बनाया गया है।