CWG 2022 के सातवें दिन भारत के सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ऐतिहासिक स्वर्ण और श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीता

राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के 7वें दिन पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पैरा पावरलिफ्टिर सुधीर ने इतिहास रच दिया। पोलीकॉन्ग्रेटर प्रभाव से शारीरिक समस्याग्रस्त 27 वर्षीय सुधीर की जीत से भारत के पैरा स्पोर्ट्स में पदक तालिका की शुरुआत हुई। मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीता, जो एथलेटिक्स में दूसरा पदक है। भारत की पदक तालिका 6 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ 20 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।