भारत का कुल निर्यात अक्टूबर 2023 में 62.26 बिलियन डॉलर होने का अनुमान; अक्टूबर 2022 के 56.90 बिलियन डॉलर की तुलना में 9.43 प्रतिशत की वृद्धि

देश से पिछले महीने में 62 अरब 26 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्‍तु और सेवाओं का निर्यात हुआ। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में नौ दशमलव तीन-चार प्रतिशत अधिक है। पिछले महीने समग्र आयात 79 अरब 35 करोड़ डॉलर का रहा।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर में 33 अरब 57 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात हुआ, जबकि सेवाओं का निर्यात 28 अरब 70 करोड़ डॉलर रहा। अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक की अवधि में वस्तुओं का निर्यात लगभग दो सौ 45 अरब डॉलर था। इसी अवधि में एक सौ 92 अरब डॉलर से अधिक मूल्य की सेवाओं का निर्यात हुआ।

मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष अक्‍तूबर में 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 22 में सकारात्मक बढ़ोतरी रही। इनमें लौह अयस्‍क, सेरामिक उत्‍पाद और ग्‍लासवेयर, प्रसंस्कृत वस्तुएं, सूती धागे, हथकरघा उत्‍पाद शामिल हैं।