आईपीएल क्रिकेट में कल रात जयपुर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 119 रनों का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 37 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। जबकि दिल्ली में शाम 7.30 बजे दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।
आईपीएल: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया
