इटली हजारों अवैध प्रवासियों के लिए अल्बानिया में दो केंद्र का स्थापना करेगा

इटली की प्रधानमंत्री ज्योर्जिया मैलोनी ने कहा है कि इटली हजारों अवैध प्रवासियों के लिए अल्बानिया में दो केंद्र बनायेगा। उन्होंने रोम में अल्बानिया के प्रधानमंत्री इदी रामा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री मैलोनी ने कहा कि ये केन्द्र अगली गर्मियों से पहले शुरू हो जायेंगे। इन केंद्रों में एक वर्ष में 36 हजार तक प्रवासी आ सकेंगे। यह योजना केवल इटली द्वारा मुक्त कराये गये अवैध प्रवासियों पर ही लागू होगी। इटली के समुद्र तटों पर पहुँचने वाले अवैध प्रवासियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।