झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने बताया, ”बहुत अच्छा लग रहा है। जापान ने बहुत भी अच्छा खेला, हाफ टाइम में यही बात की थी कि हमें आक्रामक खेलना है।”
भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेके शॉपमैन ने कहा, “हमें फाइनल में 4-0 से जीत की अपेक्षा नहीं थी। हम बहुत खुश हैं। मैच देखने आए प्रशंसकों ने टीम का बहुत हौसला बढ़ाया। हमारी बहुत मदद की। सभी उत्साहित थे।”