खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर्नाटक करेगा। मुख्यमंत्री बी एस येडियुरप्पा के साथ बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी।
देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय खेल एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के साथ साझेदारी में बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे। पच्चीस साल से कम उम्र के चार हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय टीमों के लिए चुने जाने का अवसर भी होगा। पहला विश्वविद्यालय खेल पिछले साल भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था।
इस बार विश्वविद्यालय खेलों में योगासन और मल्लखम्भ को भी जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने इन खेलों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। खेल मंत्री आज सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ फिट बेंगलुरु कार्यक्रम में भाग लेने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण के बेंगलुरु परिसर में चार नयी खेल सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे।