कोविड के बढ़ते संक्रमण के कारण खेलो इंडिया युवा खेल हरियाणा 2021 स्थगित

इस वर्ष 5 से 14 फरवरी तक होने वाले खेलो इंडिया युवा खेल हरियाणा- 2021 स्‍थगित कर दिए गए हैं। कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन खेलो का आयोजन नवम्‍बर-दिसम्‍बर 2021 में निर्धारित था, लेकिन महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इन्‍हें फरवरी तक स्‍थगित कर दिया गया था। अब इसे फिर से स्थगित किया गया है।

खेलो इंडिया युवा खेलों का आयोजन पंचकुला, अम्‍बाला, चंडीगढ़, शाहबाद और दिल्‍ली में होना है। 25 स्‍पर्धाओं में लगभग दस हजार खिलाडियों के भाग लेने की आशा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *