भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप में कोरिया ने जपान को दो-एक से हरा दिया है। हाफ टाइम तक कोरिया दो-एक से आगे था। जर्मनी और बेल्जियम का मुकाबला दो-दो गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। प्रतियोगिता में कल विश्राम का दिन है।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में चार मुकाबले खेले जाएंगे। भारत ग्रुप डी में वेल्स के साथ खेलेगा।