तमिलनाडु में हो रही वर्षा के कारण जलाशयों का स्तर बढ़ा, जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की

तमिलनाडु में वर्षा के कारण जलाशयों का जलस्तर बढ़ रहा है। कर्नाटक और तमिलनाडु के सीमावर्ती जिलों में वर्षा हो रही है। तमिलनाडु के कृष्णगिरी जिले में प्रशासन ने जलाशयों के निकट रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है और सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा है। कृष्‍णगिरी जिलें के तेनपेन्नियार में जलस्‍तर 50 फीट तक पहुच गया है। इस जलाश्‍य की कुल जल क्षमता 52 फीट है। जिला प्रशासन ने बताया कि आज एक हजार 66 क्यूसेक पानी छोडा जाएगा।