पंचतत्व में विलीन हुए ‘नेताजी मुलायम सिंह यादव’, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया। इस दौरान लोगों ने नेताजी अमर रहे के नारे भी लगाए। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में मौजूद हैं।

मुलायम सिंह यादव का कल सुबह लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।