मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में आतिशबाजी के साथ नया वर्ष मनाया गया

मुम्बई सहित पूरे महाराष्ट्र में आतिशबाज़ी के साथ नया वर्ष मनाया गया। दो वर्ष तक कोविड के कारण लगे प्रतिबंधों के बाद नया वर्ष मनाने के लिए लोग उमड़े।

जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजे विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जमा लोगों ने एक-दूसरे को बधाई और गले लगाकर नए साल 2023 का स्वागत किया। महाबलेश्वर और माधेरांज जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और कोंकण के अन्य समु्द्र तट किनारे के स्थान मौजमस्ती करने वालों से अभिभूत है। सपनों का शहर मुंबई में उत्साह अपने चरम पर था। जहां लोग पब्स में उत्साहजनक संगीतमय कार्यक्रम में झूम रहे थे। प्रसिद्ध गिरगाऊ चोपाटी, जूहू चौपाटी, मरीन ड्राइव और गेट वे ऑफ इंडिया पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।