क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। 172 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने आसानी से 23 ओवर और दो गेंद में हासिल कर लिया। इससे पहले श्रीलंका की टीम 40 ओवर और चार गेंद पर 171 रन पर ही सिमट गई थी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।
आज अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।