जाने माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज सुबह निधन हो गया

वरिष्‍ठ अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज सुबह निधन हो गया। यह जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट पर दी। 13 अप्रैल, 1965 को हरियाणा में जन्मे, सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले थियेटर में अभिनय किया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक ने अपने अभिनय की शुरुआत 1983 में फिल्म मासूम से की थी। उन्होंने सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। एक अभिनेता के रूप में, उन्हें 1987 की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर और दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। सतीश कौशिक ने 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार भी जीता था।

गृहमंत्री अमित शाह ने अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। ट्वीट में, अमित शाह ने कहा कि सतीश कौशिक के भारतीय सिनेमा में योगदान, कलात्मक कृतियों और प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।