बिहार विधान परिषद में लोक जनशक्ति पार्टी की एक मात्र विधायक नूतन सिंह कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। नूतन सिंह के भाजपा में शामिल होने से 75 सदस्यीय विधान परिषद में लोजपा का अब कोई सदस्य नहीं बचा है।
विधान परिषद में जनता दल युनाइटेड के 23 और भाजपा के 21 विधायक हैं। एनडीए के दो अन्य सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेक्युलर और विकासशील इन्सान पार्टी के एक-एक सदस्य हैं।