शांति, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रहा है: रूचिरा काम्‍बोज

संयुक्त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि रूचिरा काम्‍बोज ने कहा है कि शांति, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रहा है। उन्‍होंने कल न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में कहा कि महात्‍मा गांधी की अहिंसा की शिक्षा ने संघर्ष के समाधान के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रभावित किया है। अल्प विकसित और विकासशील देशों के लिए भारत के योगदान के बारे में उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि इन देशों में चालीस अरब डॉलर की भारत की विकास परियोजनाओं से मानव केन्द्रित विश्‍व के प्रति भारत की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। उन्‍होंने शांति के बारे में प्रधानमंत्री के बयान का उल्‍लेख किया और कहा कि यह महात्‍मा गांधी जैसे महान नेताओं की शिक्षाओं से प्रेरित है।