प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क व स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क व स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “रांची में भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।” प्रधानमंत्री के साथ झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा भी थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

अपने एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।”