दीपोत्सव 2023 से पहले अयोध्या में तैयारियां जोरों पर

दीपोत्सव 2023 से पहले अयोध्या में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ से पहले साउंड और लेजर शो की ट्रायल का आयोजन किया गया।

‘अयोध्या दीपोत्सव’ पर अयोध्या के DM नीतीश कुमार ने कहा, “यहां व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही हैं। इस बार प्रदेश स्तर पर 21 रामलीला होंगी और ये लगातार 3 दिन तक संचालित होगी। लगभग 24 लाख दीप जलाए जाएंगे। शहर के विभिन्न मठ, मंदिर और घाटों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।”