प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रहीं। उनका आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण और निमोनिया से पीडि़त होने के बाद 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में हुआ था। वह भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं। लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी मुख्य पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रही है।

उन्हें वर्ष 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया था।

उपराष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लता जी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *