उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना के बाद बचाव अभियान अभी भी जारी, 40 मजदूर अंदर फंसे हुए

उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना के बाद बचाव अभियान अभी भी जारी है। सुरंग का एक हिस्सा टूटने और मलबा गिरने से 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना के बाद सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्य की समीक्षा बैठक की।

उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना के बाद बचाव अभियान अभी भी जारी है। केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह बचाव अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के लिए दुर्घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा, “काम चल रहा है…चीजे भेज दी गई हैं.. हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं…”