विश्वकप फुटबाल में बेल्जियम के मोरक्को से हारने के विरोध में राजधानी ब्रसल्स में कई स्थानों पर दंगे भडक गये। दंगइयों ने एक कार और कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों को आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में 12 गिरफ्तारियां की हैं। शहर में दंगे उस समय भडक गये जब फुटबाल प्रेमियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया इनमें से कुछ लोगों ने शरीर पर मोरक्को के झंडे लपेटे हुए थे। अब स्थिति नियंत्रण में है लेकिन एहतियात के तौर पर संवदेनशील इलाकों में पुलिस गश्त जारी है।
फीफा विश्व कप में बेल्जियम के मोरक्को से हारने के विरोध में राजधानी ब्रसल्स में कई स्थानों पर दंगे भडके
