तमिलनाडु: श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार भारत के 22 मछुआरों को आज रिहा किया

तमिलनाडु में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पहल पर श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार भारत के 22 मछुआरों को आज रिहा कर दिया गया। इन मछुआरों के आज चेन्नई पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले आज रामेश्वरम में निर्मला सीतारमण को मछुआरों और श्रीलंका की नौसेना के बीच समस्या से अवगत कराया गया था। मछुआरों ने उन्‍हें श्रीलंका की नौसेना द्वारा जब्‍त नावों और एक सौ 33 जब्त नावों के मुआवजे से संबंधित एक ज्ञापन दिया।

वित्त मंत्री ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुये श्रीलंका में उप-उच्‍चायुक्त से बात की और आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने इस संबंध में श्रीलंका के अधिकारियों से भी बात की।