देश के विभिन्न भागों में आज फसल कटाई के त्‍योहार लोहड़ी की धूम; राष्ट्रपति ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी

फसल कटाई का त्‍योहार लोहड़ी आज उत्‍तर भारत, विशेष रूप से पंजाब हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्‍ली, जम्‍मू और चंडीगढ में मनाया जा रहा है।

यह पर्व उत्‍तरी गोलार्द में सर्दी की लम्‍बी रातों के अंत और गर्मी के लम्‍बे दिनों की शुरूआत का प्रतीक है। आज से सूर्य उत्‍तरायण की ओर बढता है। फसल कटाई से सम्‍बद्ध इस उत्‍सव के अवसर पर लोहड़ी में मक्‍का के फुले, मूंगफली, रेवड़ी और गजक पडोसियों, मित्रों और संबंधियों में बांटी जाती है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। श्री कोविंद ने आपसी भाईचारे और जीवन में खुशहाली की कामना की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *