श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए अड़तीस भारतीय मछुआरों को वहां की एक अदालत ने रिहा किया

अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का उल्लंघन करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए अड़तीस भारतीय मछुआरों को आज वहां की एक अदालत ने रिहा कर दिया। इन्हें पिछले महीने की 14 और 28 तारीख को गिरफ्तार किया गया था। छोडे गये मछुआरों के कल चेन्नई पहुंचने की संभावना है।