आज का राशिफल 1 मार्च 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। लम्बी यात्रा के योग बन रहे हैं। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ होगा। नए दोस्त बनेंगे। संतान से संबंधित उत्तम योग बन रहे हैं। आज संतान की उपलब्धि से आपको हर्ष प्राप्त हो सकता है। पुत्री संतान से कोई चिंता प्राप्त हो सकती है पर उसका समाधान भी मिलेगा। आप आज सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा ले सकते हैं। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएंगे।

वृषभ राशि: समय रहते ज़रूरी दस्तावेज़ों को सम्भाल लेवें, इस काम में आज बिल्कुल भी लापरवाही न करें। न्यायपक्ष मजबूत होगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। आज का दिन आपकी संतान के लिए कुछ चिंताजनक हो सकता है। पुत्री के प्रति लगाव ज्यादा बना रहेगा, उसकी कोई भी दिक्कत या परेशानी को हल करने का प्रयास आज कामयाब हो सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे।

मिथुन राशि: आज आपपर आलस हावी रहेगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। आस—पड़ोसियों से व्यवहार बिगड़ सकते हैं। कर्मचरियों से तालमेल न जमने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज पुत्र या पुत्री से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है। समझाइश से मामला हल करने की कोशिश करें, दबाव से मसला उलझ सकता है। पुत्री के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ सकता है पर इसमें गलत कुछ भी नहीं होगा।आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।

कर्क राशि: मनमर्ज़ी के कार्य न करें। बड़ों का सम्मान करें। भाइयों से सम्बन्ध कमजोर होंगे। भवन भूमि से जुड़े कार्य पूरे होंगे। संतान के किए कार्यों से तनाव बढ़ेगा। ज़मीन जायदाद के विवाद शांत होंगे। पुत्र से संबंधित कोई विवाद की शिकायत सामने आ सकती है पर उसमें बेटे की भूमिका गलत नहीं होगी। ऐसे मामले का समाधान जरूर करें। पुत्री के प्रेम प्रसंग से संबंधित कोई बात सामने आ सकती है। ऐसी स्थिति में बच्चों को समझाइश देकर शांत करें।

सिंह राशि: किसी की भी निंदा करने से बचें। दूसरों को अपने राज न देंवे। पारिवारिक सुख मिलेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध शुभ रहेंगे। वाहन सुख सम्भव है। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। पुत्र या पुत्री के साथ किसी धार्मिक स्थल की सैर पर जाते समय उनका अतिरिक्त ख्याल रखना होगा। आज पत्नी के साथ भी किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। दिन की शुरुआत संतान की मुस्कान से होगी।

कन्या राशि: मन दुखी न करें, अपनी बारी का इंतज़ार करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। न्याय विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। मेहमानों का आगमन सम्भव है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। पुत्र के कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पुत्री के प्रेम प्रसंग या विवाह से संबंधी कोई शुभ सूचना प्राप्त होने का योग है। आज संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें।

तुला राशि: आपकी आदतों से परिजन परेशान होंगे। कार्य को समय पर करना सीखें। पिता से वाद विवाद की स्थिति बनेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक व्यस्तता वाला रहेगा। संतान के लिए आज का दिन कुछ कष्टकारक साबित हो सकता है। पुत्री के कैरियर में कोई बाधा आ सकती है। पुत्र को शिक्षा संबंधी दिक्कत आने के योग दिखाई दे रहे हैं पर परेशानी का समाधान भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: खान पान का विशेष ध्यान रखें। घर परिवार की चिंता बनी रहेगी। किसी के प्रति आकर्षित होंगे। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। साझेदारी से लाभ होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। एक नया उद्यम सफल होगा और अच्छा मुनाफा लाएगा। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है। सकारात्मक सोच रखने से आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिलेगी।

धनु राशि: अपनी इच्छा शक्ति को मज़बूत करें। आप यदि संकोच छोड़ दें तो सब कुछ कर सकते हैं। उचित होगा कि अपने कार्य में लग जाएं। व्यापार में तेज़ी आने से लाभ होगा। संतान कि उन्नति के बीच विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आपकी कार्यशैली उन लोगों को प्रभावित करने की संभावना है जो मायने रखते हैं। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता हे।

मकर राशि: दिन व्यस्तता पूर्ण बना रहेगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। खानपान पर ध्यान देवें। स्वास्थ में सुधार होगा। कला से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। नौकरी में उन्नति होगी। आज का दिन संतान के लिए मिश्रित फलदायी होने के योग हैं। पुत्री को कैरियर या शिक्षा संबंधी कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। पुत्र के प्रेम प्रसंग की शिकायत सामने आ सकती है। पुत्र या पुत्री के विवाह के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

कुम्भ राशि: अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। कार्य की अधिकता रहेगी। बोलने से पहले विचार करें। आर्थिक लाभ होगा। संगत बदलें। कर्मचारियों से उचित सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होगा। संतान से संबंधित श्रेष्ठ सुख प्राप्त होगा। पुत्री की कोई उपलब्धि आपको समाज में गौरवान्वित करेगी। पुत्र को कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी मिलने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि: क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी देव स्थल का भ्रमण होगा। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। किसी अनजान की सहायता करना पड़ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान के लिए दिन मिश्रित साबित हो सकता है। पुत्र या पुत्री के कैरियर के लिए आज का दिन जहां अच्छा हो सकता है वहीं उनके व्यक्तिगत जीवन में कोई परेशानी आ सकती है। खासतौर पर प्रेम प्रसंग या विवाह संबंधी परेशानी हो सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *