आज का राशिफल 13 जनवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: स्थिति सामान्य होगी, तनाव कम होगा। आगे बढ़ने के रास्ते नज़र आएंगे। धर्म से स्वयं को जोड़ें। व्यापार में नए अनुबंध लाभदायी होंगे। यात्रा होगी। केरियर के प्रति लापरवाही न करें। आज का दिन आपके लिए पूंजी निवेश करने के लिए अच्छा मौका हाथ आ सकता है। आपको अपने सारे काम शांति और धैर्य के साथ करने होंगे। आज पूंजी निवेश के लिए आपके पास काफी अच्छे अवसर आ सकते हैं। संकेत है कि आपको कोई अच्छा धन लाभ जल्दी ही मिल सकता है। आपको इस बारे में कुछ कोशिशें करने की आवश्यकता है। लेकिन, जल्दबाजी आपके लिए कुछ नुकसानदायक हो सकती है।

वृषभ राशि: पारिवारिक विवाद का अंत शांति से होगा। परिजनों से आर्थिक सहायता मिलने से काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। अपने जीवन और काम के प्रति ईमानदार रहें। आज आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा। थोड़ी सी भी चूक आपको भारी नुकसान दे सकती है। इसलिए, आपको आज अन्य चीजों की बजाय अपने प्राथमिक काम पर ही ध्यान लगाना चाहिए। शाम तक समय आपके पक्ष का हो सकता है। आपको कुछ मामलों में अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। अपनी बात रखने और अपने आइडियाज शेयर करने की आपकी कुशलता का आपको बहुत अच्छा फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशि: तनाव हावी रहेगा। किसी भी कार्य को करने का मन न होगा। ज़मीन जायदाद से जुड़े मामलों में उलझनें आ सकती हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। केरियर के प्रति निर्णय लेने में दुविधा की स्थिति बनेगी। आज का दिन आपके लिए उन कामों के प्रति सतर्क रहने का है, जिनको लेकर आप कुछ समय से निराश से हैं। आपको अपनी उम्मीदों को नहीं छोड़ना है। जो आप चाहते हैं, जल्द ही आपको मिलने के योग बन सकते हैं। किसी भी तरह से अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें। दोपहर के बाद आपके लिए समय बिलकुल फेवर का हो सकता है। कुछ पुराने सौदों में आपको पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकता है, या कोई पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।

कर्क राशि: आज कम बोलें, अच्छा बोलें। आपके बोलने से किसी को दुःख हो, ऐसा कोई काम न करें। व्यापार में पार्टनरों से उचित व्यवहार न मिलने से परेशान रहेंगे। आज न्याय पक्ष मज़बूत होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा और कुशलता के साथ पूरा न्याय करना होगा। आज आप किसी भी मामले में भेद-भाव का सहारा लेंगे तो नुकसान हो सकता है। सबके प्रति समानता का भाव रखना आपके लिए लाभकारी स्थितियों का निर्माण कर सकता है। ये आपके भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आपके काम को भविष्य के लिए आंका जा सकता है। इस समय आपको अपनी छवि को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा।

सिंह राशि: किसी भी निर्णय को लेने के पूर्व उसके बारे में समझें, फिर कार्य करें। परिवारजनों द्वारा आप की निंदा की जाएगी। धैर्य रखें, समय सबको जवाब देगा। अपनी नीयत और नीति साफ़ रखें। आज का दिन आपके लिए विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। आपको आज अपने लक्ष्य प्राप्त करने में खासा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज कोई योजना असफल सिद्ध हो सकती है, जो आपको निराशा की ओर ले जाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। सकारात्मक व्यवहार और सोच ही आपको परेशानियों से बाहर निकलने में मददगार हो सकती है। आपको रिश्तों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि: दिन शुभ है। राजनीति से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। व्यापार शुभ रहेगा। आस पड़ोसियों की मदद करना होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। वाहन सुख मिलेगा। आज का दिन आपके लिए अपनी किसी पुरानी तलाश को पूरा करने जैसा है। आज आपको वो सारी सफलताएं मिलने के संकेत हैं, जो आप लंबे समय से पाना चाह रहे थे। कुछ मामलों में आपको परिस्थितियों से समझौता करना पड़ सकता है लेकिन सकारात्मक और समझौतावादी होना आपके लिए शुभ हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से आपको जीवन की कुछ महत्वपूर्ण खुशियां मिल सकती हैं। समय आपके अनुकूल रहेगा, इसका लाभ उठाएं।

तुला राशि: कार्य को करने के लिए दूसरों पर आश्रित न रहें। स्वयं को मज़बूत व परिपक्व करें अध्ययन में रुचि कम रहेगी। अपने कॅरियर पर ध्यान दें। पिता के स्वास्थ में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य सही रास्ते पर होने के कारण, आप अन्य क्षेत्रों में भी शासन कर रहे हैं! आप अपनी वित्तीय भलाई के कारण उच्चतम शिखर पर प्रतीत होते हैं! बेहतर प्रयास और समझ से कार्यस्थल पर चीजें बेहतर होती दिख रही हैं।

वृश्चिक राशि: आपकी बातों से सहकर्मी आपसे आकर्षित होंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग में अड़चनें आ सकती हैं। मकान दुकान बदलने के योग बन रहे हैं। आज आपके सामने कुछ विचित्र सी परिस्थितियां हो सकती हैं। कुछ परिस्थितियां जो आपको अपने अनुकूल लग रही हों, वे आपके खिलाफ भी जा सकती हैं। सावधानी के साथ काम करें, कुछ कड़े फैसले लेना पड़ सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और साधनों में वृद्धि हो सकती है। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग और समर्थन आपको निरंतर मिलता रहेगा।

धनु राशि: आप हर किसी की बातों को मान लेते हैं, स्वविवेक से काम करें। आपके अनुभवों का लाभ लेवें। आर्थिक मामलों में धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ शानदार से मौके ला सकता है। आपको अपने करियर में ग्रोथ मिलने के संकेत मिल सकते हैं। आज कई लोगों के साथ आपको मीटिंग करनी पड़ सकती है। इसके परिणाम आपके लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं। आपको प्रोफेशनल लाइफ में तो जोरदार सफलता मिलेगी ही, साथ ही आपको निजी जीवन में भी काफी अच्छा वक्त बिताने को मिल सकता है।

मकर राशि: धार्मिक रुचि की कमी रहेगी। पारिवारिक तनाव रहेगा। मन की बात कहने का अवसर ढूँढेंगे। व्यापार की शुरूआत करने का मन होगा। कार्य की अधिकता से निजी जीवन प्रभावित होगा। आज का समय आपके लिए खुद पर इंवेस्ट करने का है। अपनी कुछ बातों पर आपको सुधार करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। इससे आपको कुछ समय बाद लाभ ही होगा। इसलिए, परिवर्तन को सकारात्मक नजरिए से ही देखें। आपको अपनी योग्यता पर भरोसा रखते हुए, बेहतर काम करने के लिए खुद को प्रेरित करें।

कुम्भ राशि: लम्बे समय से चली आ रही व्यवसायिक समस्या का समाधान होगा। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। सुख साधनों पर खर्च होगा। हाथ में चोट लग सकती है, सावधानी से कार्य करें। आज का दिन आपके लिए संतुलित जीवन जीने की ओर संकेत कर रहा है। आपकी व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में इतना संतुलन रखने की आवश्यकता है कि ये दोनों एक दूसरे के लिए सहयोगात्मक हों। आपको कुछ लोगों से नुकसान हो सकता है। हर किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नए लोगों से जुड़ाव आगे बढ़ने में सहायक होगा। पिता से संबंध मधुर होंगे। वाहन सुख सम्भव है। किसी ग़लत कार्य को करने से बचें। आज आपको अपने सहयोगियों और दोस्तों से बहुत अच्छा समर्थन और सहयोग मिल सकता है। आप अपनी टीम या सहयोगियों के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं या अपने किसी अचीवमेंट को सेलिब्रेट करने का प्लान बना सकते हैं। आपको आज अपने जीवनसाथी या प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जो आपको खुश करने के साथ ही भावुक भी कर सकता है। किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। घर के रखरखाव तथा सुधार संबंधी कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *