मेष राशि: कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। मेष राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बन सकता है या संतानों की उन्नति हो सकती है। कुटुंब पर पड़ने वाला दबाव कम होगा या समाप्त हो जायेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी किंतु साझेदारी वाले व्यापार से बचे। साझेदारी वाले व्यापार हानि की स्थिति बन सकती है। आपसी संदेह के कारण तनाव मिल सकता है जिससे व्यापार में हानि या व्यापार को लेकर तनाव के कारण कष्ट मिल सकता है।
वृषभ राशि: मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। कार्य व्यापार का विस्तार होगा। किसी नये कार्य के प्रारम्भ का अवसर मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य पटरी पर आ सकता है। जातक का महत्व बढ़ेगा। अपने परिश्रम और सूझ-बूझ से जातक बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो सकता है। नौकरी वालों के लिए समय अनुकूल है प्रमोशन आदि मिल सकता है।
मिथुन राशि: विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। लेन-देन में अनावश्यक दबाव महसूस कर सकता है। ऋण या कर्ज के जाल से बचें। प्रतिस्पर्धी एवं मित्रों से भी सावधान रहें नहीं तो धोखा मिल सकता है। इस बीच मित्रों एवं शुभ जनों को पहचानने का एक अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा।
कर्क राशि: नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें। सोच-समझकर ही व्यापारिक गतिविधि को आगे बढ़ाये नहीं तो तनाव मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बहुत कम रहेगी। जातक यदि बहुत अधिक परिश्रम करेगा। तभी लाभ की स्थिति बनेगीं और स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। किसी नजदीकी द्वारा अकारण आलोचना से आप आहत होंगे। कुछ विशिष्ट लोगों से संपर्क से जीवन में अहम परिवर्तन आएगा। विरोधियों से विवाद एवं तनाव का योग है। अनावश्यक धन हानि या खर्च की अधिकता हो सकती है।
सिंह राशि: स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। राजसत्ता से तनाव की स्थिति रहेगी। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों पर दबाव की स्थिति बन सकती है। सावधान रहें। गुरु की स्थिति अनुकूल हो रही है जिससे स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर आयेगीं। गुरु के आशीर्वाद से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मन कुछ विचलित हो सकता है। कृषि एवं नौकरी में लाभ की स्थितियाँ बनेगीं।
कन्या राशि: व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाहयोग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। जमीन जायजाद भवन एवं वाहन के क्रय-विक्रय से जातक को लाभ हो सकता है। कृषि कार्यों में भी सामान्य लाभ की स्थिति है। भागदौड़ एवं व्यस्तता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। नेत्र एवं पेट रोग की स्थिति बन सकती है। ईश्वर उपासना करें तो स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। घर में किसी बात को लेकर असंतोष की स्थिति बन सकती है। व्यापार आदि की दृष्टि से यह माह सामान्य लाभदायक रहेगा।
तुला राशि: कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे। परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं. अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा जिससे कार्यों में सक्रियता आएगी। विद्यार्थियों को पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी एवं सफलता मिलेगी। घरेलू वातावरण सुखमय एवं शांतिमय तरीके से व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि: भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति का योग बन सकता है। मनोरंजन एवं घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन से जातक का मन प्रसन्नचित रहेगा। आमदनी का मार्ग प्रशस्त होगा। सूझ-बूझ से कार्य करें तो जीवन सामान्य रुप से आगे बढ़ता रहेगा। घर परिवार एवं स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. यात्रा न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि यात्रा कष्टदायक सिद्ध हो सकती है। कार्यों में बाधायें आ सकती है जिससे विश्वास में कमी की स्थिति बन सकती है। विरोधी घात-प्रतिघात करके तनाव दे सकते हैं। भावना में कोई निर्णय न लें नहीं तो दबाव की स्थिति बन सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें और उनकी क्रियाकलाप पर निगाह बनाये रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि: पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव है। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धनलाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा जिससे जातक के कार्य एवं सहयोगों में निरन्तर सुधार बना रहेगा। साझेदारी जैसे कार्यों में जातक को लाभ मिल सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो धन संचय करने में सफल हो सकता है। संतान एवं परिवार के तरफ से कुछ उलझनें या परेशानियाँ मिल सकती है। अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें। विरोधियों पर निगाह बनाये रखें।
कुम्भ राशि: मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, औरों की देखा देखी न करें। संपत्ति के क्रय-विक्रय में सोच-समझकर ही कार्य करें नही तो विवादित स्थितियाँ बन सकती है और हानि की भी स्थिति आ सकती है। शारीरिक कष्ट का भी योग बन सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो दिन सुख-शांति देने वाला भी हो सकता है।
मीन राशि: कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है। संतान से थोड़ा मतभेद की स्थिति बन सकती है। धन प्राप्ति में कठिनाई या कष्ट का योग है इसलिए सावधानी से कार्य करें। कार्य सावधानीपूर्वक करें। आकस्मिक घटनाओं-दुर्घटनाओं का योग बन सकता है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद थोड़ा लाभ का योग है। घरेलू प्रपंच के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। मन अशांत हो सकता है।