मेष राशि: आज अपनी क्षमता को पहचानें और कार्य करें। कुछ कार्य आप कर सकते हैं, फिर भी रुके हुए हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण आज कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। आज संतान सुख संभव है। यात्रा निरस्त होगी। आज आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ से लाभ मिलेगा। घर की खरीदारी से संबंधित निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है या इस बारे में सोच विचार करके आगे कदम बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। परिवार के व्यक्तियों के साथ संबंध अच्छे होते जाएंगे। आस-पड़ोस के नए व्यक्ति से हुई मुलाकात आज आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
वृषभ राशि: आप क्यों दूसरों के मामलों में दखल देते है। अपने अधिकारियों से विवाद करना आपके लिए नुकसानदायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लौह व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज कोई राजनैतिक पद मिलने के भी योग हैं। आपको अपनी संगत सुधारने की अत्यंत आवश्यकता है। जो लोग आपके तरक्की से खुश नहीं है, ऐसे लोग आपके काम में बाधा डालने की बार-बार कोशिश कर रहे हैं। जिसकी वजह से मेहनत करने के बाद भी आपको उचित फल की प्राप्ति नहीं हो रही है। इसीलिए काम से संबंधित चर्चा किसी के साथ न करें और लोगों के बर्ताव के प्रति जागरूकता रखने की आवश्यकता होगी।
मिथुन राशि: सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी कार्य में दूसरों को प्रवेश न दें। विदेश जाने के योग हैं। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी। गलत रास्ता चुनकर किया गया काम आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। फिलहाल अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, जिसकी वजह से आप अपना संयम खो सकते हैं। लेकिन, गैर कानूनी काम करने से परहेज रखने रखना होगा। खास करके जब बात प्रॉपर्टी या पैसों से संबंधित व्यवहार की हो। आज आपके लिए आज लाभदायक स्थितियां बनेगी। कहीं घूमने जाने के भी योग बन रहे हैं।
कर्क राशि: आकस्मिक आए कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। पारिवारिक रीति—रिवाजों को करने के लिए धन लगेगा। अपने जीवन के लक्ष्य से संबंधित बातों को लेकर आप आज अधिक गंभीर हो सकते हैं। जिन बातों की वजह से आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, ऐसी बातों की जानकारी लेकर उनको जीवन से दूर करना आपके लिए संभव होगा। मानसिक तनाव से दूर रहने की आवश्यकता होगी। यदि आपको मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो अपनी समस्याओं पर खुलकर बोलें। काम को आगे बढ़ाने के लिए करीबी मित्र द्वारा मदद प्राप्त हो सकती है। आज सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि: आज मनमर्जी न करें। हालात को समझें फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। आपके अंदर इच्छाशक्ति बढ़ रही है, लेकिन इसका उपयोग करके आपको आगे बढ़ना होगा। लक्ष्य केवल आपके लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी उपयुक्त साबित हो सकते हैं। अपने आपको मार्ग से भटकने ना दें। गुस्सा और ईगो को काबू में रखने की आवश्यकता होगी। आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। सभी काम पूर्ण हो सकते हैं। इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं।
कन्या राशि: किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेगें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्षपूर्ण है। धन का दुरूपयोग न करें। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा।यात्रा हो सकती है। जिन कामों में प्रगति चाह रहे थे, उनके बारे में लगभग आपका इंतजार खत्म होने आया है। अपने प्रयत्नों को योग्य दिशा में जारी रखें। परिवार के किसी व्यक्ति के बर्ताव की वजह से आपको मानसिक रूप से इनसिक्योरिटी महसूस हो सकती है। हर परिस्थिति में केवल खुद के ही बारे में सोचना रिश्तों में दरार पैदा कर रहा है। आज आपको मेहनत के मुताबिक सुखद परिणाम हासिल होंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा।
तुला राशि: व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जो लोग कभी आपको अपना आदर्श मानते थे वे ही आज आपके किए कार्यो में खामी निकालेंगे। जो बातें या व्यक्ति आपके जीवन से दूर जा रहे हैं, उनको रोकने की या बदलने की कोशिश ना करें। जीवन में नई बातें पाने के लिए और नए अनुभव को पाने के लिए आपको कुछ बातों का त्याग करना होगा। इन बातों की वजह से आपको मानसिक तकलीफ का सामना तो होगा। लेकिन, दूर दृष्टि से देखा जाए तो आपको फायदा भी नजर आएगा। आज स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि: आज समय अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते हैं, कमा लें। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। भूमि सम्बंधित किए निवेश से आज लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी। यात्रा आज आनंदप्रद रहेगी। संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज आपके आसपास घट रही घटनाओं का असर आप पर नहीं दिखेगा। परिस्थिति चाहे जैसे भी हो आप अपनी मन की शांति और आनंद को खोने नहीं देंगे। नए लोगों के साथ हुआ परिचय गहरे संबंध बना सकता है। दोस्तों के साथ बिताया वक्त आपको नए आइडियाज देगा।
धनु राशि: समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा। आज माता का पूर्ण सुख मिल सकता है। आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने काम को एकाग्रता से करने की आवश्यकता होगी। हर परिस्थिति पर नियंत्रण पाने की आपकी कोशिश मानसिक शांति भंग कर रही है, इसलिए परिस्थिति जैसी है, उसके साथ तालमेल बनाना सीखना होगा। पैसों से संबंधित की तकलीफ दूर होने लगेगी। मित्र की सहायता से आपको बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं।
मकर राशि: जिन लोगों से आपने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूलखर्च होगा। कान से सम्बंधित पीड़ा संभव है। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण साबित हो सकता है। अपनी अपेक्षाओं को वास्तविकता में रहकर तय करने की आवश्यकता होगी, सामने वाले व्यक्ति की भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें। दूसरों के प्रति जरूरत से अधिक अपेक्षाओं के कारण आपको बार-बार निराशा प्राप्त हो रही है। जो बदलाव आप दूसरों में देखना चाहते हैं, उसी बदलाव को अपने अंदर भी लाने की कोशिश करनी होगी। आज व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे।
कुम्भ राशि: राजनीति में आने का मन हो रहा है। जो भी करें, विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें। पारिवारिक जनों से मनमुटाव होगा। मांगलिक कार्यो पर धन खर्च होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। परिवार और दोस्तों के बीच हुए मनमुटाव को मिटाने के लिए दोनों पक्षों द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे। करीब लोगों द्वारा मानसिक समाधान प्राप्त हो सकता है। भले ही फिलहाल आपको पैसों में प्रगति नजर नहीं आ रही है। लेकिन, आपको हर किसी व्यक्ति का पूरा साथ मिलने की वजह से प्रेरणा मिलेगी और अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करते रहेंगे। आज आपका भाग्य प्रबल है। सभी काम पूरे हो सकते हैं, इसका लाभ उठाएं।
मीन राशि: समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। आज अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। कोयला कपड़ा कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और समाज में जो आपने स्थान बनाया है, इसे कायम रखने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। लेकिन, लोगों के द्वारा सहयोग प्राप्त न होना और हर किसी निर्णय में लोगों द्वारा हो रहा विरोध आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है। फिर भी इसका असर आप काम या व्यक्तिगत बातों पर होने नहीं देंगे।