आज का राशिफल 6 जनवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। जीवन से जुड़ी हर तकलीफ में आपको किसी ना किसी का साथ मिलता रहेगा, इसलिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते समय खुलकर बोलें और दूसरों से मिल रही मदद पर विश्वास रखने की आवश्यकता होगी। दिन आपके लिए कठिन हो सकता है।

वृषभ राशि: जीवनसाथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। काम से संबंधित नए अवसर आज आपको प्राप्त हो सकते हैं। लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ाने की वजह से आप समाज में अपना एक विशेष स्थान बना पा रहे हैं, जिसका फायदा आपको निजी भविष्य में जरूर दिखेगा। आपसे उम्र में छोटे लोगों द्वारा किसी विषय के बारे में नई जानकारी प्राप्त होने की वजह से आपके ज्ञान का विस्तार बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर्स में प्रेम संबंध ठीक से बने रहेंगे।

मिथुन राशि: अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपकी गलत जीवनशैली आपकी सेहत को और स्टॅमिना को खराब कर रही है। जीवनशैली में सुधार लाने के लिए अपनी भावनात्मक उलझन को दूर करने की कोशिश करनी होगी। काम से संबंधित तनाव बना रहेगा। लव लाइफ में अपेक्षित बदलाव ना देख पाना आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है। शरीर में हो रहे किसी भी प्रकार के नकारात्मक बदलाव को नजरअंदाज ना करें। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी रूपरेखा बन सकती है।

कर्क राशि: समय से पहले आपका कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्यान्ह के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा। आज आपके द्वारा अधिक से अधिक योजनाओं पर काम करने की कोशिश की जाएगी। महत्वपूर्ण काम में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। खुद के ऊपर आत्मविश्वास भी इसके द्वारा बढ़ सकता है। अविवाहित लोगों को भविष्य में किस प्रकार का लव रिलेशनशिप चाहिए। इस बात में क्लेरिटी नजर आएगी। सेहत संबंधी तकलीफ कम होने लगेगी। आज घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना बनेगी।

सिंह राशि: संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। फिर भी करीबी व्यक्ति द्वारा आपको फंसाए जाने की आशंका बन रही है। सतर्कता रखें। आपके प्रेम संबंधों में बाधा डालने की कोशिश मित्र द्वारा की जा सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जीवन रफ्तार पकड़ेगा। आज किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनाने तथा उसे संपन्न करने में दिन व्यतीत होगा।

कन्या राशि: आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। दिन की शुरुआत से ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आप पर बना रहेगा। काम से संबंधित बातों में स्थिरता होगी। फिर भी आप समाधान महसूस कर सकेंगे। पार्टनर द्वारा आपकी अपेक्षाओं को पूरा करना करने की कोशिश आपको आनंद दिला सकती है। एसिडिटी की समस्या कम होने लगेगी। आज का दिन आपको सफलता देने वाला है। कोई विशेष बड़ी परेशानी नहीं आने वाली है।

तुला राशि: पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्यान्ह के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। पुराने छोड़े गए काम को फिर से शुरू करने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। काम में ही अधिक उलझे रहने की वजह से रिलेशनशिप के प्रति ध्यान दे पाना आपके लिए मुश्किल होगा। शरीर में मनचाहे बदलाव लाने की कोशिश में सफलता दिखेगी। नजदीकी मित्र की सलाह व सहयोग आपके कार्यों को पूर्ण करने में सहायक रहेंगे। जीवन में और भी अनुकूल स्थितियां बनेंगी।

वृश्चिक राशि: आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्यान्ह के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा। आज आपको किसी एक बात पर ही पूरा ध्यान देकर उसे पूरा करने की कोशिश करनी होगी। काम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश आपको बढानी होगी। आपका और पार्टनर का जिद्दी स्वभाव रिलेशनशिप में विवाद उत्पन्न कर सकता है। पीठ और कंधे से संबंधित दर्द सताएगा। जीवन से जुड़ी समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। हालांकि प्रतिस्पर्धी काम अटकाने और बिगाड़ने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी ही होगी।

धनु राशि: बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। हर एक बात पर खुद का नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश और हर बात को खुद से ही पूरा करने की जिद आपके लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। फिलहाल आपको दूसरे लोगों की मदद लेने की अत्यंत आवश्यकता होगी। काम से संबंधित दी गई जिम्मेदारियों को हल्के में ना लें। अपने काम को ठीक से करने की कोशिश करनी होगी। पार्टनर की व्यक्तिगत बातों में जरूरत से अधिक ना उलझें। पीठ दर्द के कारण तकलीफ हो सकता है। आज धार्मिक तथा आध्यात्मिक संस्थाओं में आपका विशेष योगदान रहेगा।

मकर राशि: दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। वर्तमान से संबंधित परिस्थिति को बेहतरीन बनाने की कोशिश बढ़ानी होगी। काम से संबंधित बातों में उत्साह महसूस होगा। अपनी महत्वपूर्ण बातों को नजरअंदाज करके पार्टनर की बातों पर ही अधिक ध्यान देना आपके लिए नुकसान का कारण बन रहा है। मांसपेशियों में खिंचाव या बदन दर्द जैसी तकलीफ हो सकती है। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती है। परिजनों से संबंधों की बात करें तो अपने रिश्ते में ईगो न आने दें।

कुम्भ राशि: मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको आसानी होगी। आपके अंदर बढ़ रहा ईगो आपके लिए नुकसान का कारण बनेगा। काम से संबंधित निर्णय लेते समय ओवर कॉन्फिडेंट होकर अधिक रिस्क न लें, पैसों से संबंधित बड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है। प्रेम संबंधों में बार-बार उतार-चढ़ाव आने की वजह से आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। पेट के विकार बढ़ सकते हैं।

मीन राशि: अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है। इस समय ग्रह गोचर बहुत ही लाभदायक है इसका भरपूर लाभ उठाएं। संतान के लिए भी दिन अच्छा है। किस व्यक्ति पर कितना विश्वास रखना है, इस बात को परखकर ही व्यक्तिगत बातों के बारे में चर्चा करें। परिवार के से संबंधित समस्याओं की चर्चा बाहरी व्यक्ति से करने से परहेज रखें। काम से संबंधित मिला नया अवसर आपके मन में दुविधा बढ़ा सकता है। पार्टनर के मन की परिस्थिति जान पाना आपके लिए कठिन हो सकता है। कफ और सर्दी जैसी तकलीफ हो सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *