मिस्र में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन शुरू; क्षतिपूर्ति कोष बनाने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कल से मिस्र के शर्म अल शेख में शुरू हुआ। जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोष बनाने के प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष और मिस्र के विदेश मंत्री समी शुकी ने विश्व नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने इसे जलवायु नियंत्रण प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने का सामूहिक प्रयास बताया। क्षतिपूर्ति कोष जलवायु परिवर्तन की अप्रत्याशित स्थितियों से होने वाली हानि की भरपाई के लिए संधि में शामिल देशों की एक सामूहिक व्यवस्था है।

इस बीच, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कल मिस्र में सीओपी-27 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय मंडप को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली लाइफ विषय पर तैयार किया गया है।