विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय सेना और चीनी सेना- पी.एल.ए. के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई। किरेन रिजीजू ने ट्वीट में बताया कि चीन ने एक भारतीय नागरिक को रिहा करने पर सहमति व्यक्त की है। अरूणाचल प्रदेश के ऊपरी शियांग जिले के गांव जीडो का 19 वर्षीय युवा 18 जनवरी से लापता था। भारतीय सेना ने इसके लिए चीनी सेना से संपर्क किया था। चीन की ओर से बताया गया था कि उन्हें एक युवक मिला है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया -चीन ने एक भारतीय नागरिक को रिहा करने पर सहमति व्यक्त की
