अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 220 क्रूज मिसाइलों की बिक्री करने की मंजूरी दी

अमेरिका ने कल ऑस्ट्रेलिया को दो सौ बीस क्रूज मिसाइलों की बिक्री करने की मंजूरी दी है। यह सौदा आठ सौ 95 मिलियन डॉलर का है। इस प्रस्तावित बिक्री को अभी भी कांग्रेस की अनुमति की जरुरत है। इस बिक्री में तोमाहॉक मिसाइल और तकनीकी सपोर्ट शामिल है। मीडिया खबरों के अनुसार इस मिसाइल का इस्तेमाल बर्जिनिया वर्ग की पंडुब्बियों में किया जाएगा। ऑकस रक्षा संधि के अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया इन मिसाइलों को अमेरिका से हासिल करेगा। ऑकस समझौते का अनावरण सैन डिएगो में किया गया था। यह समझौता ऑस्ट्रेलिया, यूके और अमरीका का एक दूरगामी रक्षा गठबंधन है। इस गठबंधन के जरिए तीनों देश इस क्षेत्र में चीन के सैन्य विस्तार से निपटने में सक्षम हो सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि ये मिसाइलें ऑस्ट्रेलिया की सेना को महत्वपूर्ण बल प्रदान करेंगी।